सभी गुप्त रोगों को खत्म कर सकता है भुना हुआ चना, बस खाने का सही तरीका पता होना चाहिए - Hakeem Danish

Friday 16 February 2018

सभी गुप्त रोगों को खत्म कर सकता है भुना हुआ चना, बस खाने का सही तरीका पता होना चाहिए


हम सभी जानते हैं कि चना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है ज्यादातर लोग चने को भिगोकर खाना पसंद करते हैं मगर भुना हुआ चना होता है उससे भी बेहतर बस खाने का सही समय और तरीका पता होना चाहिए।

दोस्तों भुने हुए चने के अंदर भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन होते हैं। अगर इसका सेवन सही तरीके से किया जाए तो यह हमारे शरीर को बादाम से ज्यादा ताकत प्रदान करता है। आइए अब जानते हैं इसे खाने से क्या-क्या फायदे होंगे-

मौसमी बुखार- मौसम के बदलने के कारण बहुत बार हम बीमार पड़ जाते हैं। बरसात के मौसम में ऐसा सबसे ज्यादा होता है जब हमारे अंदर कई बार बैक्टीरिया आ जाते हैं जो हमे बीमार कर देते हैं लेकिन अगर आप रोज थोड़ा सा भुना हुआ चना खाते हैं तो यह आपको उन सभी बीमारियों से दूर रखेगा।


अधिक मोटापा- इसका दूसरा फायदा यह है कि यह हमारे शरीर में अतिरिक्त मोटापे को नहीं आने देता और मोटापे को कम करने में भी सक्षम है।

डायबिटीज- डायबिटीज में भुना हुआ चना बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। यह हमारे शरीर मे ग्लूकोज की मात्रा को कम करता है और डायबिटीज को नियंत्रण में रखता है।

खून की कमी- हमारे शरीर में खून की कमी को दूर करता है। खून की कमी से पीड़ित लोगों को प्रतिदिन भुने हुए चने का सेवन जरूर करना चाहिए। ये उनमें खून की मात्रा को बढ़ाएगा और वे तंदुरुस्त हो जाएगा।

सांस की तकलीफ- अगर आपको सांस की तकलीफ है तो इसे खाने का सही तरीका यह है कि आप इसे सोते वक्त एक मुट्ठी खाएं और उसके बाद गर्म दूध पीए। आपको 1 हफ्ते के अंदर ही फर्क महसूस होगा।

अगर आपको कब्ज की प्रॉब्लम है या पेशाब की कोई तकलीफ है तो भुने हुए चने के साथ थोड़ा सा गुड़ खाने से यह सभी तकलीफें दूर हो जाएंगी।

क्या आपकी मां भी आपको चने खाने बोलती है?

कमेंट करके जरूर बताएं

No comments:

Post a Comment