दुनिया के तमाम पानियों में सबसे अफज़ल कोनसा पानी है क्लिक करके जानिये - Hakeem Danish

Saturday 3 February 2018

दुनिया के तमाम पानियों में सबसे अफज़ल कोनसा पानी है क्लिक करके जानिये



بسم الله الرحمن الرحيم‎
الصــلوة والسلام‎ عليك‎ ‎يارسول‎ الله ﷺ
पानी का बयान
सवाल- दुनिया के तमाम पानियों मे अफ़ज़ल कौनसा पानी हैं?
जवाब- वह पानी जो हुजूर अनवर सल्ललाहो अलैह वसल्लम की मुबारक उंगलियों से निकला वह पानी दुनिया के तमाम पानीयों से अफ़ज़ल हैं यहाँ तक कि आबे ज़म-ज़म आबे कौसर से भी अफ़ज़ल हैं। (फ़तावा रिज़विया जिल्द 1 सफ़्हा 593/अलइशबाह वन्नजाइर सफ़्हा 394)
सवाल- आबे कौसर अफ़ज़ल हैं या आबे ज़म-ज़म?
जवाब- आबे कौसर। (फ़तावा रिज़विया जिल्द 1 सफ़्हा 595)
सवाल- वह कौनसा पानी हैं जिसे मुनाफ़िक कभी शिकम सैर होकर नहीं पी सकता है?
जवाब- वह पानी आबे ज़म-ज़म हैं जिसे अल्लाह तआला ने मोमिन और मुनाफ़िक के दरमीयान निशानी करार दिया हैं कि मुनाफ़िक कभी शिकम सैर होकर नहीं पी सकता है।
(उम्दतुल क़ारी जिल्द 4 सफ़्हा 646)
सवाल- वह कौनसा पानी हैं जिससे गन्दगी दूर करना गुनाह हैं?
जवाब- आबे ज़म-ज़म है।
(रददुल मुहतार जिल्द 2 सफ़्हा 263)
सवाल- वह कौनसा पानी हैं जो क़यामत के दिन नेकिँयो के पल्ले मैं तोला जाऐगा?
जवाब- वुजू का पानी। (तिरमिज़ी शरीफ जिल्द 1 सफ़्हा 18)
सवाल- पानी का रंग कैसा हैं?
जवाब- मैला माइल बयक गूना सवादे ख़फीफ़।
(फ़तावा रिज़विया जिल्द 1 सफ़्हा 593)
सवाल- क्या अम्बियाए किराम के वुजू या गुस्ले जनाबत के पानी से पाकी हासिल करना जाइज़ हैं?
जवाब- हाँ हमारे हक़ मैं दोनों ताहिर व मुतहहिर हैं (पाक और पाक करने वाले) इनसे वुजू और गुस्ल दोनों हो जाऐगा।
(फ़तावा रिज़विया जिल्द 1 सफ़्हा 279)
सवाल- किस पानी को खड़े होकर पीने का हुक्म हैं?
जवाब- आबे ज़म-ज़म शरीफ और वुजु का बचा हुआ पानी।
(रददुल मुहतार जिल्द 1 सफ़्हा 91)
सवाल- वह कौनसा पानी हैं जो खाने की जगह खाना और दवा की जगह दवा का काम करता हैं?
जवाब- ज़म-ज़म शरीफ़ हैं कि उसके पीने के बाद न किसी ग़िज़ा की ज़रूरत न दवा की।
(उम्दतुल क़ारी जिल्द 4 सफ़्हा 645)
सवाल- समुन्दर कितने हैं?
जवाब- सात समुन्दर मशहूर हैं मगर उनमें पाँच ज़्यादा बड़े हैं
(1)बहरे हिन्द (2)बहरे औक़्यानूस (3)बहरे शाम
(4)बहरे नीतस (5)बहरे जरजान।
(तफसीर कबीर जिल्द 2 सफ़्हा 66)
सवाल- तूफ़ाने नूह किस जगह आया था?
जवाब- तमाम रूए ज़मीन पर।
(तफसीर नईमी पारा 11 सफ़्हा 430)
सवाल- इस तूफ़ान मैं पानी ज़मीन की सतह से कितना ऊँचा था?
जवाब- ज़मीन के ऊँचे पहाड़ से तीस गज़ ऊपर था।
(अलमलफूज जिल्द 1 सफ़्हा 73)
सवाल- क्या समुन्दर के नीचे आग हैं?
जवाब- हाँ समुन्दर के नीचे आग हैं इसलिए बग़ैर सही हाजत के समुन्दर मैं सवार होना मना हैं।
(फ़तावा रिज़विया जिल्द 1 सफ़्हा 443)
सवाल- क्या क़यामत के दिन समुन्दर को आग बना दिया जाऐगा?
जवाब- हाँ क़यामत के दिन अल्लाह तआला तमाम समुन्दर को आग कर देगा जिससे जहन्नम की आग मैं और भी ज़्यादती हो जाऐगी। (ख़जाइन सफ़्हा 757)

No comments:

Post a Comment